1833:अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।

1851:आइजैक मेरिट सिंगर ने सिलाई मशीन का पेटेंट करवाया।

1877:थॉमस अल्वा एडिसन ने फोनोग्राफ बनाया था।

1908:हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914:प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919:भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

1920:पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

1948:आजादी मिलने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 4-0 से हराकर पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

1953:सोवियत संघ ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया।

1960:नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1961:ईस्ट जर्मन कम्युनिस्ट पार्टी ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया।

1980:मैक्सिको के चिड़ियाघर में एक पांडा का जन्म हुआ।

ये पहली बार हुआ था जब चीन से बाहर किसी पांडा का जन्म हुआ था।

1981:आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया।

इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

2018:नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया।

इसका उद्देश्य सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करना है।