1788- गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया।
1831- अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892- थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 -क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूटी, उनका मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर हथियार खरीदना था।
1942- महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
1945- अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
1970- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन।
1971-भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1975 -भारत के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू का जन्म।
1999- रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005- नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2010- बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीती।