एलपीजी की 1 दिसंबर को होने वाली समीक्षा में पूरी संभावना है कि सिलेंडर के दाम घटेंगे। ऐसा इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम हुईं हैं। इसके अलावा अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रबल संभावना है कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की तरह गैस भी सस्ता करेगी। दिवाली से एक्साईज ड्यूटी और वैट में कटौती के चलते पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कमी हुई थी। हालांकि दिवाली से पहले एलपीजी पर महंगाई बम फूटा था। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई थी, हालांकि राहत की बात ए थी कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुआ था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज भी दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपए के पार है। पहले यह 1733 रुपए का था। मुंबई में 1683 रुपए में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर 1950 रुपए का हो गया। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपए का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। गर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपए का ही मिल रहा है।  बता दें 6 अक्तूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, एक अक्तूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे।