1689:फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1813:भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
1837:इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन।
1854:वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1943:इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
1948:आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
1963:अमरीका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1978:दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
1994:जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
2000:एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
2007:प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली