1783:जॉर्जिया को रूसी साम्राज्य के संरक्षक के रूप में स्थापित किया गया।

1830:चिली में दास प्रथा का पूर्णत: अंत हुआ।

1860:भारत में पहली बार आयकर कानून लागू किया गया और 2010 से इस दिन को राष्ट्रीय आयकर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

1870:अमेरिका में पहली इंटरकॉन्टिनेंटल रेल सेवा शुरू हुई।

1911:हैरम बेहन ने माचू पिचू के खंडहरों की खोज की।

1915:शिकागो में ईस्टलैंड स्टीमर हादसे में 844 लोगों की मौत।

1923:लॉज़ेन संधि पर हस्ताक्षर, जिससे आधुनिक तुर्की की सीमाओं की स्थापना हुई।

1932 - रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।

1943:द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हैम्बर्ग शहर पर आरएएफ का भारी बमबारी हमला (ऑपरेशन गोमोरा)।

1969:अपोलो-11 सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में उतरा था

1977:चार दिवसीय लिबिया-मिस्र युद्ध शुरू हुआ।

1982:जापान के नागासाकी में बारिश के कारण पुल ढहने से 299 लोगों की मौत।

1989: लोकसभा से अधिकतर विपक्षी सांसदों ने त्यागपत्र दिया।

1991:तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भारत में आर्थिक उदारीकरण की ऐतिहासिक शुरुआत की। यह दिन आधुनिक भारत के आर्थिक इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है