1290:इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630:स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743:साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781:ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857:बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872:ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1918:नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
1947:ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955:परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963:सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968:कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1977 वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980:पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह रोहिणी-1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1985:सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2010:केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
2012:किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।