1909:आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
1909:महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपतराव देवजी तापसे का जन्म हुआ था।
1910:एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912:भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। वह भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1916:बोइंग जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है, आज ही के दिन शुरू हुई थी।
1925:प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
1926:बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1937:हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1962:अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967:मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
1984:पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
2000:सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।