1223 -फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
1636-मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1850 -मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1861-कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
1914-पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
1927 -हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1940-द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1951 -सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965 -मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
1969 -जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969 -अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
1972-तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1987 -ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
1991-इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।