1290- इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346- लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1543- इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1801- अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812- जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
1823- भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज डायना का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862- अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1879- बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
1912- क्वीन एलिजाबेथ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918- टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ. जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।