मेष-व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, परिजनों से अपेक्षित सहयोग, कर्ज की निवृत्ति, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, शत्रु परास्त, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, प्रसन्नता।


वृषभ-ग्रहयोग बेहतर, आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, मित्रों-परिजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, मंगल आयोजन सम्पादित, उल्लास का वातावरण, यात्रा-प्रसंग।


मिथुन-दिनचर्या व्यवस्थित, आपसी गलतफहमी दूर होने को, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, कार्यक्षमता में वृद्धि, व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।


कर्क- वैचारिक अस्थिरता, स्वयं की प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित, दूसरों की सलाह अमान्य, दाम्पत्य जीवन असंतोषजनक, सुख-सुविधा का अभाव।


सिंह-लाभ का सुअवसर, आपसी संबंधों में मधुरता, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, मनो-विनोद के साधन सुलभ, दायित्व की पूर्ति का प्रयास, हर्ष भी।


कन्या-सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, कठिनाइयों का समापन, पठन-पाठन में अभिरुचि, परिवार में सुख-शांति, किसी योजना की शुरुआत, लाभ का सुयोग।


तुला- नवउत्तरदायित्व की पूर्ति, आर्थिक पक्ष में सफलता, शत्रु परास्त, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, सुख के साधन उपलब्ध, सुसंदेश की प्राप्ति, आत्मिक शांति।


वृश्चिक- आत्मविश्वास में कमी, व्यावसायिक असफलता, परिवार में तनाव, स्वजनों से अनबन, धन की क्षति, उत्तरदायित्व की पूर्ति में अड़चनें, यात्रा में निराशा।


धनु- दिन बेहतर, उलझनों में कमी, नौकरी में पदोन्नति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, सम्मान में वृद्धि, वाहन से सुख, खुशी भी।


मकर-निराशा का समापन, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, सुख के साधन सुलभ, धार्मिक गतिविधियों में अभिरुचि, दूसरों के आश्वासन से राहत, नवसमाचार की प्राप्ति।


कुम्भ-अभीष्ट कार्यों में सफलता का सुयोग, पारिवारिक हर्षोल्लास, सामाजिक प्रतिष्ठïा में वृद्धि, इच्छाशक्ति जागृत, विवाद का समापन, परिवार में मांगलिक आयोजन।


मीन-प्रियजनों से मतभेद, वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद, व्यक्तिगत समस्याएँ, ताल-मेल का अभाव, भौतिक सुख के साधन में कमी, पठन-पाठन में अरुचि।


-विमल जैन, वाराणसी


               मो. : 09335414722