भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने असम के मशहूर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अपने परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताए। पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और प्रकृति के करीब कुछ यादगार लम्हे गुजारे।
अपनी यात्रा के दौरान सचिन ने हाथियों को खाना खिलाया और काजीरंगा की जैव विविधता को नजदीक से देखा। पर्यावरण के प्रति उनकी रुचि और सम्मान को देखकर स्थानीय लोग और वन विभाग के अधिकारी काफी प्रभावित हुए।
यह निजी यात्रा सचिन तेंदुलकर के लिए एक फैमिली वेकेशन से कम नहीं रही। जंगल सफारी के बाद वह सोमवार शाम अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए।
सचिन की इस यात्रा ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई, बल्कि असम के पर्यटन को भी एक सकारात्मक पहचान दिलाई।