गुरुवार रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। Nasdaq 6% टूट गया, जबकि Dow Jones 1600 अंकों की गिरावट के साथ 4% टूट गया। इसके असर से भारतीय बाजारों में भी बिकवाली हावी रही। Sensex 935 अंक (1%) गिरकर 75,300 के करीब आ गया, जबकि Nifty 50 भी 335 अंक (1.45%) गिरकर 22,910 पर बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 4% से ज्यादा टूट गए, जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में मंदी की आशंका को माना जा रहा है। भारतीय बाजार में गिरावट के चार प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख हैं।