आमतौर पर लग रहा था कि अब विश्व समुदाय को कोरोना संक्रमण और इसके कुप्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी,परंतु दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट आमिक्रोन ने पूरी दुनिया को चिंतित ही नहीं किया,बल्कि एक बार पूरी दुनिया को डरा दिया है। इसी कड़ी में डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस वायरस की तोड़ में जुट गए हैं। पिछली बार भारत सहित पूरी दुनिया में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले डेल्टा वायरस से नया वायरस 30 गुना शक्तिशाली है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ आपात बैठक की और इस बार भारत में इसका वीभत्स रूप न देखा जाए, इसके उपायों पर विचार किया गया। दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने इससे सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर विदेश से बंगलूर पहुंचे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ब्रिटेन में दो, चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप की पहचान हुई। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी नए स्वरूप की पहचान की गई है।