बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस कब से उनकी फिल्म 'सिकंदर' का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब सलमान खान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। जी हां, 30 मार्च, 2025 को सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लेकिन ऐसे में मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही सिकंदर ऑनलाइन लीक हो गई। अब ये खबर सलमान के मेकर्स के लिए अच्छी नहीं है। इसका असर सिकंदर के कलेक्शन पर भी पड़ सकता है। आइए हम आपको बताते हैं पूरा मामला। आपको बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज होते ही अब फुल एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, फिल्मीजिला और टेलीग्राम ग्रुप जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है। इन वेबसाइट्स पर फिल्म के अवैध डाउनलोड और स्ट्रीमिंग लिंक दिए गए हैं।
सलमान खान को करोड़ों का झटका एचडी क्वालिटी में लीक हुई 'सिकंदर'
