मेष:कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता का मार्ग प्रशस्त, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान।

वृषभ:समस्याओं से चिन्ता, आत्मीयजनों से अनबन होने की आशंका, प्रेम सम्बन्धों में कटुता, आरोग्य सुख में कमी, विरोधी प्रभावी, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।

मिथुन:शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, पुराने विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, यात्रा।

कर्क:ग्रहयोग बेहतर, नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल होने की ओर, कार्य व्यवसाय में विस्तार व नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

सिंह:बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, साहसिक प्रयास प्रगति पर, निराशा का समापन, व्यक्तित्व का विकास, संत-समागम से खुशी, आपसी सद्भाव, यात्रा सुखद।

कन्या:सामयिक कार्यों में प्रतिकूलता, पत्नी के स्वास्थ्य की चिन्ता, बनी बनाई योजना किसी कारणवश अधूरी, पारिवारिक उलझनें, भौतिक सुख का अभाव, कष्ट।

तुला:वाक्पटुता से कार्यों में अनुकूलता, उच्चाधिकारियों का सम्पर्क लाभदायी, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सुलझने को, यश-मान-प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न।

वृश्चिक: धर्म अध्यात्म की ओर रुचि, मनोनुकूल कार्यों में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, भौतिक सुख शांति का वातावरण, संभावित यात्रा सकुशल।

धनु:बुद्धि-चातुर्य से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, पारिवारिक कठिनाइयोंं में कमी, राजनैतिक कृत्यों की ओर अभिरुचि, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।

मकर:समस्याओं से चिन्ता, कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में असफलता, प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना, विचारों में उग्रता, भौतिक सुख में कमी, मानसिक तनाव।

कुम्भ:आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति हेतु नव-प्रयास सार्थक, विवादास्पद मसला पक्ष में सुलझने की ओर विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, धार्मिक कार्यों में रुचि।

मीन:समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त, व्यापार में विस्तार व परिवर्तन की योजना फलीभूत, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, रचनात्मक कार्यों में रुचि, लाभ भी।

-विमल जैन, वाराणसी

               मो. : 09335414722