पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : 8 दिन के लिए अंतरिक्ष गईं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौट आईं। मुख्यमंत्री डॉ. हिंमंत विश्वशर्मा ने उनसे आग्रह किया कि यदि वे भारत आएं तो असम आएं। उन्होंने कहा कि वे 8 दिन के लिए अंतरिक्ष में गई थी, लेकिन 9 महीने तक वहां रहीं। सुनीता बहुत  सारा ज्ञान लेकर वापस आई हैं। भारत की मिट्टी से सुनीता का नाता है। हम असम की जनता की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता को एक सुंदर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें असम में आमंत्रित करते हुए कहा, सुनीता, अगर आप कभी भारत आएं तो असम जरूर आएं। यह हमारी आशा है। सीएम ने आगे कहा कि सुनीता विलियम्स के साहस, धैर्य और महत्वाकांक्षा को भारत और दुनिया के लोग हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखेंगे। धन्य हैं सुनीता विलियम्स! अंतरिक्ष विज्ञान में यह युगांतकारी प्रगति धन्य है! गौरतलब है कि यह कहानी 5 जून, 2024 को शुरू हुई, जो नासा और पूरे अंतरिक्ष जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। उसी दिन, नासा के अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से चार अंतरिक्ष यात्रियों ने आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी।  अंतरिक्ष यान चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी, जिनमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी शामिल थे।