फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। हर फल के अपने फायदे होते हैं, अगर इनको नियमित तौर पर अपने डेली डाइट में शामिल कर लिया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हर फल में अपने-अपने न्यूट्रिएंट्स होते हैं लेकिन कुछ ऐसे फल होते हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स भरे पड़े होते हैं और जिनका सेवन स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभों को मुहैया कराता है। ऐसा ही एक फल है अमरूद जो अपने बेमिसाल पोषक तत्वों के कारण स्वास्थ्यवर्धक फलों की सूची में प्रमुख स्थान पर काबिज है। इस फल में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस पाए जाते हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में अमरूद खाने के गजब के फायदों के बारे में बताते हैं।

पाचन क्रिया करे बेहतर : अमरूद पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए सबसे प्रभावकारी फलों में एक माना जाता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर की मौजूदगी न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को फास्ट रखता है बल्कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है और साथ ही आंतों को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है। इन सब के परिणामस्वरूप पाचन क्रिया बेहतर ढंग से काम करता है। इस फल में पाया जाने वाला सूजन रोधी गुण के कारण आंतों में सूजन की दिक्कत नही होती है जिससे पेट साफ रहता है। वजन नियंत्रित करने में कारगर : अगर आप भी बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने डेली डाइट में अमरूद को शामिल कर सकते हैं, क्योंकि अमरूद में फाइबर की प्रचुरता होती है और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को शरीर में नहीं जमा होने देता है । इतना ही नहीं बल्कि अमरूद का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर और पानी ज्यादा समय तक पेट को भरा रखते हैं, जिससे ओवर ईटिंग नही होने पाती है ओवर ईटिंग ना होने से वजन नियंत्रित रहता है। यह फल मेटाबॉलिज्म को फास्ट रखता है जिससे खाया हुआ आसानी से पच जाता है और शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी नही होने पाती है।

खून की कमी या एनीमिया में लाभदायक : आयरन की अल्पता शरीर में खून की कमी या एनीमिया का कारण बनता है। अमरूद में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आयरन को शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित करने के लिए विटामिन सी का होना जरूरी होता है और अमरूद में विटामिन सी भी पाया है जो अमरुद से मिल रहे आयरन को अवशोषित कर शरीर को फायदा पहुंचाता है।