2007 : जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ था।
2006 : ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई थी।
1993 : मुंबई में हुए बम धमाकों में तकरीबन 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए थे।
1970 : अमरीका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी।
1958 : ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम 'राष्ट्रमंडल दिवस' किया गया था।
1954 : भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया था।
1942 : ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया था।
1930 : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी।
1904 : ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली थी।
1755 : अमरीका में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया था।
1664 : ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया था।
1609 : अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना था।