बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हम में से ज्यादातर लोग बादाम को सिर्फ याद्दाश्त बढ़ाने के लिए खाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है। बादाम के ऐसे अन्य फायदों की जानकारी से बहुत से महरूम हैं। क्या आप जानते हैं कि बादाम याद्दाश्त बढ़ाने में मदद करने के अलावा और क्या क्या कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बादाम खाने के ऐसे कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं जो बहुत कम ही लोगों को पता होते हैं।

बादाम के 5 बड़े फायदे 

1. हार्ट हेल्थ : बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

2.वेट मैनेजमेंट : आजकल बहुत से लोग मोटापे से परेशान और वजन कम करने को लेकर सघर्ष कर रहे हैं। बादाम में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह वजन घटाने और वेट मैनेज करने में मदद कर सकता है।

3.ब्लड शुगर कंट्रोल : बादाम में फाइबर और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यह डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद : बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम कर सकता है।

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद : बादाम में विटामिन ई होता है, जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

बादाम का सेवन कैसे करें? 

आप बादाम को कच्चा खा सकते हैं या उन्हें भूनकर भी खा सकते हैं।

आप बादाम को रात भर भिगोकर सुबह भी खा सकते हैं।

बादाम का दूध भी एक अच्छा विकल्प है।