मेष: दिन अशुभ, महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब, आर्थिक स्थिति में व्यवधान, धनागम में बाधा आशा के विपरीत, घरेलू समस्याओं से मन व्यथित, धोखा की आशंका।

वृषभ:आकस्मिक लाभ का सुयोग, व्यक्तित्व का विकास, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, प्रियजनों से सामंजस्य, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, मन प्रसन्न।

मिथुन:पारिवारिक दायित्व की पूर्ति का प्रयास, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, बकाये धन की प्राप्ति, विवाद का समापन पक्ष में, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग।

कर्क:कठिनाइयों का निवारण, सम्मान का लाभ, बौद्धिक क्षमता का विकास, जनसम्पर्क उपयोगी, मेल-मिलाप में अभिरुचि, जीवन साथी का सानिध्य, यात्रा से लाभ।

सिंह:दिनचर्या अव्यवस्थित, पारिवारिक तनाव, आपसी संबंधों में तनाव, शिक्षा में असफलता, विरोधी हानि पहुँचाने में सफल, व्यर्थ की भागदौड़ से परेशानी।

कन्या:ग्रहयोग बेहतर, विविध पक्षों में अनुकूलता, व्यावसायिक सफलता, प्रियजनों से सामंजस्य, संबंधों में प्रगाढ़ता, लाभ का मार्ग प्रशस्त, प्रतिष्ठा में वृद्धि, हर्ष भी।

तुला:अभिलाषा की पूर्ति, विरोधी परास्त, सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि, कर्ज निवृत्ति का प्रयास, धार्मिक स्थलों की यात्रा, अध्यात्म के प्रति रुझान, सुख-शांति का अनुभव।

वृश्चिक: किसी योजना का श्रीगणेश, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, वैवाहिक जीवन संतोषजनक, सुसमाचार की प्राप्ति से हर्ष।

धनु:पारिवारिक उलझनें, सफलता में व्यवधान, शत्रु से हानि, धर्म में अरुचि, यात्रा निष्फल, नवयोजना अधूरी, आपसी मतभेद, शत्रुओं से कष्ट, सावधानी जरूरी।

मकर:आशाएँ फलीभूत, आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु प्रयास सार्थक, परिवार में सुख-शांति का वातावरण, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त, धार्मिक यात्रा का प्रसंग।

कुम्भ:आरोग्य सुख, रुके हुए कार्यों की पूर्ति के लिए आत्मीयजनों से सहयोग, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, वैमनस्यता का समापन, सामाजिक कृत्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि।

मीन:विवाद का समापन पक्ष में, स्वजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, आपसी सलाह से कामयाबी, सुसमाचार मिलने से हर्ष, सामाजिक कार्यों में रुझान।


-विमल जैन, वाराणसी

               मो. : 09335414722