आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल भी कई तरह की समस्याओं खासतौर से दिल संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। इस छाल के कई फायदे है और कुछ नुकसान भी हैं, जो आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं। इसी के साथ ये भी जानिए कि क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज की दिक्कत खत्म हो जाती है।
क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज की दिक्कत होती है दूर?
अर्जुन पेड़ की छाल को लंबे समय से हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने और बेहतर शरीरिक हेल्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हार्ट फेलियर के खतरे को भी कम करता है और ब्लडप्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है। आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करके दिल की रुकावट को रोकने के लिए अर्जुन की चाय पीने की सलाह दी जाती है।
क्या है अर्जुन छाल के फायदे
1) आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी, धूप, हार्मोनल असंतुलन और शरीर में सूजन पित्त दोष सभी हाइपरपिग्मेंटेशन से जुड़े हुए हैं। अर्जुन की छाल पित्त को संतुलित करती है, यह टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करती है।
2) यूरीन इंफेक्शन है तो अर्जुन छाल लेने से दर्द से राहत मिलती है और मूत्र प्रवाह में सुधार होता है। इसकी ठंडी प्रकृति के कारण, यह जलन को भी कम करता है और पेशाब के दौरान ठंडक देता है।
3) अर्जुन पेस्ट में सूजन-रोधी गुण होते हैं, यह सूजन को कम करके मुंहासे और फुंसियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कसैले गुण होते हैं जो स्किन सेल्स को सिकुड़ने का कारण बनते हैं और मुंहासे को कम करने में मदद करता है।