मेष:ग्रहस्थिति अनुकूल, पुरुषार्थ के प्रति रुचि, परोपकार की भावना जागृत, घरेलू समस्याएँ सुलझने की ओर, वाहन से सुख, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, धन संचय।

वृषभ:समय विपरीत, विचारित कार्यों में अड़चनें, साझेदारी के व्यवसाय में हानि, विवाद की आशंका, व्यर्थ के भागदौड़ में समय नष्ट, दाम्पत्य जीवन में कटुता, अशांति।

मिथुन:बुद्धि-विवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, आॢथक स्थिति में सुधार, सुसंदेश की प्राप्ति, यात्रा का प्रसंग, भौतिक सुख के साधन सुलभ, दाम्पत्य जीवन संतोषजनक।

कर्क:कठिनाइयों का निराकरण, धाॢमक क्रियाकलापों में अभिरुचि, विशिष्टजनों से सम्पर्क, सामाजिक गतिविधियों में रुझान, तनाव में कमी, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता।

सिंह:शुभ भावनाओं का उदय, सामयिक कार्यों में अनुकूलता, इच्छित लाभ की प्राप्ति, नवयोजना की शुरुआत हेतु नूतन-पुरातन मित्रों से संयोग, परिवार में सुखशांति।

कन्या:कार्य-व्यवसाय में असफलता, स्वास्थ्य में अड़चनें, समस्याओं से अशांति, आपसी सम्बन्धों में तनाव, वैवाहिक जीवन में मनमुटाव, द्रव्य की क्षति, व्यर्थ भ्रमण।

तुला:ग्रहस्थिति अनुकूल, कठिनाइयों का निवारण, किसी के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, नवसमाचार की प्राप्ति, स्वविवेक का निर्णय लाभदायक।

वृश्चिक: कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, शुभ विचारों के उदय से आत्मिक शांति, संभावित यात्रा संतोषजनक, मनोरंजन की ओर रुचि, सामाजिक कृत्यों की ओर रुझान।

धनु:स्वास्थ्य सुधार पर, समस्या के संदर्भ में स्वयं का निर्णय हितकर, बकाए धन की प्राप्ति, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था।

मकर:मानसिक अशांति, दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, पारस्परिक मतभेद, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, यात्रा निष्फल, मानसिक कष्ट।

कुम्भ:सद्विचारों का उदय, विचारित कार्यों में सफलता, आनन्द की अनुभूति, मनोरंजन की ओर रुझान, मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त, विशिष्टजनों से सम्पर्क का लाभ।

मीन:समय संतोषजनक, साहसिक प्रयास प्रगति पर, व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, यात्रा सफल।

-विमल जैन, वाराणसी

               मो. : 09335414722