हर इंसान जीवन में अमीर आदमी बनने की ख्वाहिश रखता है, क्योंकि धन रहने से व्यक्ति जरूरत के हर सामान को बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकता है। लेकिन जब व्यक्ति के पास धन नहीं रहता है, तो वह दर-दर की ठोकरें खाता है। अपने सगे-संबंधी भी उसका साथ नहीं देते हैं। व्यक्ति शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है। छोटी-छोटी चीजों के लिए व्यक्ति मोहताज हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं और घर में छाई कंगाली को दूर करना चाह रहे हैं, तो पूजा घर में सिर्फ ये दो बदलाव कर दें। मंदिर में इन दो तस्वीरों को रखने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। हिंदू धर्म की मान्यता रखने वाले अमूमन हर घर में मंदिर मिल जाएगी। घर के मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। ऐसे में अगर आप पैसों की दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और धन के देवता माने जाने वाले कुबेर की मूर्ति को स्थापित कर दें। साथ ही नियमित रूप से पूजा-पाठ शुरू कर दें। ऐसा करने से घर में व्याप्त आर्थिक संकट दूर होने की संभावना बढ़ जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की कृपा जिस घर में बनी रहती हैं, उसकी किस्मत हीरे की तरह चमकने लगती है। उसके घर में छाई दरिद्रता दूर हो जाती है। घर की सुख-समृद्धि और उन्नति बढ़ जाती है। यह घर में छाई नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का काम करता है। इसके अलावा, आपके रुके हुए धन को वापस दिलाने में मदद करता है। वास्तु नियमों के मुताबिक, घर के मंदिर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। घर के मंदिर के आसपास गंदगी को बिल्कुल भी जमा न होने दें, क्योंकि जिन घरों में गंदगी रहती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इन घरों में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है।