2008 : ऑस्ट्रेलिया ने इराक से अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।
2007 : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जमीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदरÓ चैंपियन बनी थीं।
2006 : भारत के तेंज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थे।
2005 : सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला खिताब जीता था।
2003 : हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई थी।
1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
1993 : किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण हुआ था।
1992 : भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।
1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया था।
1979 : भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया था।
1976 : सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ था।
1953 : संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई थी।
1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी थी।