बदलते मौसम में फीवर होना एक आम समस्या है, लेकिन इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम में बीमार होना शरीर को तोड़ देता है। इसलिए जरूरी है कि आप वायरल फीवर से निपटने के लिए देसी नुस्खे अपनाएं। ऐसा करने से आपका शरीर बुखार से दूर रहेगा। इसके साथ ही आप भी फिट महसूस करेंगे। आज हम आपको 3 तरीके बता रे हैं जो आपको बदलते मौसम में फीवर से बचने में मदद कर सकते हैं। हाइड्रेशन बनाए रखें : बदलते मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम है, जिससे फीवर हो सकता है। इसलिए, पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। आप नारियल पानी, फलों का रस, और हर्बल चाय भी पी सकते हैं। कोशिश करें कि दिनभर में आप 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीएं। पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। पानी नहीं पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे शरीर बीमार पड़ने लगता है। खासकर सर्दियों में भी पानी की कमी हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है।  संतुलित आहार लें : बदलते मौसम में संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें विटामिन सी, जिंक, और प्रोटीन होता है, जैसे कि नारंगी, अंडे, और मछली। आप जो भी आहार लें तो संतुलित ही लें। कई बार बहुत कुछ गर्म ठंडा खाने से भी तबियत बिगड़ जाती है। पर्याप्त आराम करें : बदलते मौसम में आराम करना बहुत जरूरी है। आप पर्याप्त नींद लें और आराम करें, ताकि आपका शरीर फीवर से लड़ने में सक्षम हो सके। बदलते मौसम में घरेलू उपचार करना भी बहुत जरूरी है। आप ऐसे घरेलू उपचार कर सकते हैं जैसे कि- अदरक और शहद का मिश्रण पीना। तुलसी की पत्तियों का रस पीना। गर्म पानी से नहाना। आराम करने के लिए गर्म पानी की बोतल का उपयोग करना। इन तरीकों को अपनाकर आप बदलते मौसम में फीवर से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।