1556 : चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत। मानवीय क्षति पहुंचाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा भूकंप है।
1826: पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ था।
1859: भारत में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला था।
1924 : स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।
1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं।
1952 : बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया।
1957: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान किया था।
1965: भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पनबिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था। यह उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना थी।
1966: प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ था। उनका निधन देश के लिए बड़े नुकसान जैसा था।
2011: मिले सुर मेरा तुम्हारा को अपनी आवाज देकर हर देशवासी को एक सूत्र में पिरोने वाले हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ था