पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन पर्व के तहत बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भाजपा के युवा नेता तथा लोकसभा के सासंद दिलीप सैकिया ने प्रदेश भाजपा के अगले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सैकिया एकमात्र उम्मीदवार के नामंकन पत्र दाखिल करने के बाद एक बैठक हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी के साथ  ही मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा, वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, पार्टी के  राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल,पूर्वोत्तर के संयोजक डा. संदीप पात्रा, राज्य  प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव रविंद्र राजू, कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सैकिया के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक के दौरान मौजूद पार्टी के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ध्वनि मत एवं सर्वसम्मति के साथ दिलीप सैकिया के नाम का समर्थमन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में सैकिया के नाम तय हो चुका है, लेकिन उनके नाम की आज औपचारिक घोषणा की जाएगी।