प्रयागराज : प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ मेला अब पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय दल त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल आज 15 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे यह दल महाकुंभ मेला पहुंचा। इस दल के आवास की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है। इन दल के सदस्यों ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव किया। अंतर्राष्ट्रीय दल के सदस्यों ने 16 जनवरी सुबह 8 बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे, इसके बाद नाश्ते के पश्चात 9 बजकर 30 मिनट पर दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अनुभव कराया जाएगा। इस दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं। वहीं महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान में मकर संक्रांति के दिन संगम में 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और सभी संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह 6 बजे अमृत स्नान का अद्भुत दृश्य था। हाथों में तलवार-त्रिशूल और डमरू लिए संन्यासी हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए घाटों पर पहुंचे। महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का इस्तेमाल किया गया। अखाड़ों ने नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था।
पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा भव्य एवं दिव्य महाकुंभ मेला