शरीर में पोषक तत्वों की कमी हड्डियों के कमजोर होने का कारण बनती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ भी हड्डियों के कमजोर  होने की दिक्कत देखने को मिलती है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो उनके चटकने और टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ बीजों  को खानपान में शामिल किया जा सकता है। यहां जानिए कौनसे हैं ये बीज जिन्हें खानपान में शामिल करने पर कमजोर हड्डियों को मजबूती मिलती है। चिया सीड्स : डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं चिया सीड्स। 100 ग्राम चिया सीड्स से शरीर को 631 एमजी तक कैल्शियम मिलता है। चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भी भरपूर होते हैं। ऐसे में चिया सीड्स को पानी में डालकर पिया जा सकता है या फिर फलों या दही में डालकर इन बीजों को खा सकते हैं। तिल : तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं और कैल्शियम का खजाना कहे जाते हैं। 100 ग्राम तिल में 989 एमजी कैल्शियम होता है। ऐसे में तिल को सलाद, दही और खानपान की अन्य चीजों में डालकर खाया जा सकता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तिल के लड्डू बनाकर भी खाए जा सकते हैं। 

अलसी के बीज : अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं और साथ ही ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बोन डेंसिटी को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स भी आते हैं काम : खानपान में बादाम को शामिल किया जा सकता है। बादाम में कैल्शियम भरपूर होता है। 28 ग्राम तक बादाम में 76 एमजी के करीब कैल्शियम  पाया जाता है। इसके अलावा बादाम विटामिन ई से भी भरपूर होते हैं। ना सिर्फ हड्डियों बल्कि सेहत को भी बादाम के फायदे मिलते हैं और दिमाग तेज होता है सो अलग। हड्डियों के लिए खजूर भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। 100 ग्राम खजूर पर 64 ग्राम एमजी तक कैल्शियम पाया जाता है। खजूर में विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हड्डियों से लेकर पाचन और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी मददगार होते हैं।