आजकल बाजारों में हरी-भरी ताजी फूलगोभी की सब्जियों काफी मात्रा में मिल रही हैं। फूलगोभी सब्जी कई विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। फूलगोभी में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में काफी मदद करते हैं। फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में हर रोज फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को कई सारी दिक्कते हो सकती है। आइए जानते हैं फूलगोभी खाने के नुकसान के बारे में।

गैस और एसिडिटी : जिन लोगों को खान-पान से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। उन लोगों को सर्दियों के मौसम में फूलगोभी का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाता है। थायराइड : अगर आपको थायरॉइड की समस्या है तो आपको भूलकर भी फूलगोभी नहीं खानी चाहिए। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फूलगोभी खाने से थायरॉइड ग्रंथि की आयोडीन की क्षमता कम हो जाती है। इससे काफी परेशानी हो सकती है। पथरी : पथरी की समस्या से परेशान लोगों को फूलगोभी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये काफी हानिकारक हो सकता है। खासकर अगर आपको पित्ताशय और किडनी में पथरी है तो आपको फूलगोभी खाने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी : सर्दियों में प्रेग्नेंसी के दौरान भी आपको फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।