पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी: आईजीपी (एडमिन) तथा एसटीएफ प्रधान डॉ. पार्थ सारथी महंत को आज सोमवार  को गुवाहाटी के नए पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान कर दी गई।  सोमवार को राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी एक सूचना में इस बात की पुष्टि की गई। इस दौरान आईजीपी (एडमिन) के पद से उनका उन्नतीकरण कर उन्हे गुवाहाटी  के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि गुवाहाटी पुलिस आयुक्त के साथ ही अतिरिक्त रूप से वह आईजीपी (एसटीएफ) की जिममेदारी पर भी रहेंगे,वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी के पूर्व पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा को काहिलीपाड़ा, गुवाहाटी, असम के आईजीपी (एसबी) का पद सौपने के साथ ही देरगांव स्थित लाचित बरफुकन पुलिस एकाडमी के निदेशक का पद भी सौपा गया। इस सूचना के तहत असम पुलिस के अन्य कई उच्च पदाधिकारियों के पदों में  फेर बदल होने की जानकारी मिली है। बताते चले कि हाल ही में डॉ. महंत ने  हाल ही में जिहादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और आरोपियों को गिरप्तार करने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी देशभर में प्रशंसा हो रही है।