पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : बरपेटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद फणिभूषण चौधरी बुधवार को अचानक अस्वस्थ हो गए। पता चला है कि सांसद चौधरी बुधवार शाम पार्टी के काम से बंगाईगांव जिले के पोपरागांव गए थे। पोपरागांव से लौटते वक्त रास्ते में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें चक्कर आने लगी और उल्टी भी हुई। बाद में उन्हें इलाज के लिए बंगाईगांव स्थित लोवर असम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ले जाया गया। बुखार और खांसी के साथ सांसद को दिल की धड़कन की कुछ समस्याएं भी थीं। सांसद के शरीर में पहले से ही एक प्रेस मेकर लगा हुआ है। सांसद को बुधवार रात बंगाईगांव से लाया गया और गुवाहाटी के हेल्थ सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज मेडिकल सेंटर के आईसीसीयू में किया जा रहा है। पता चला है कि उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है।