1763- भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

1771- मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1876- ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म।

1880- एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख्तार अहमद अंसारी का जन्म

1892- स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1919-प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म 

1924- पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेंस कानपुर में संपन्न

1924-भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म

1947- पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1962- सोवियत संघ ने  नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया.

1974- रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

2005- मारीशस में  400 वर्ष पूर्व विलुप्त डोडो पक्षी का दो हजार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।