पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : पंचायत चुनाव के लिए भाजपा कमर कस रही है। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 28 जिलों में  14 मंत्रियों को कार्यवाहक नियुक्त किया। गौरतलब है कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा को भी एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता ने सोमवार को पूर्व सांसद पल्लव लोचन दास को समन्वयक और अशोक भट्टाराई, डॉ. राजदीप राय और अजय कोंवर को सह समन्वयक के रूप में लेकर पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया। मंत्री रंजीत कुमार दास को चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। उक्त समिति में दिप्लुरंजन शर्मा और पुलक गोहाई को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता द्वारा पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न जिलों में संयोजक नियुक्त किए गए भाजपा नेताओं और मंत्रियों की सूची इस प्रकार है- अशोक सिंघल (बजाली, मोरीगांव), पवित्र मार्घेरिटा (धुबड़ी), जयंत मल्ल बरुवा (बंगाईगांव, उत्तरी कामरूप, दक्षिण कामरूप), चंद्रमोहन पटवारी (बरपेटा, ग्वालपाड़ा, दक्षिण सालमारा और मनकाचर), कृष्णेंदु पाल(कछार), कौशिक राय (हैलाकांडी, श्रीभूमि), पीयूष हजारिका (होजाई, विश्वनाथ, नगांव), अजंता नेउग (शोणितपुर, कलियाबर),  प्रशांत फुकन (चराइदेव, शिवसागर), रंजीत कुमार दास (दरंग, नलबाड़ी, बिलासीपाड़ा), योगेन मोहन (माजुली, तिनसुकिया), डॉ. रनोज पेगु (डिब्रूगढ़, लखीमपुर), विमल बोरा (गोलाघाट, जोरहाट), रूपेश ग्वाला (ढकुआखाना, धेमाजी) और नंदिता गरलोचा (गुवाहाटी)। भाजपा ने उपर्युक्त 28 जिलों में 14 मंत्रियों को पंचायत चुनाव जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है।