पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सोमवार को विभागों में व्यापक फेरबदल होंगे। शनिवार को चार नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने मीडिया में मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए। इस संबंध में सीएम डॉ. शर्मा ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल में नऐ मंत्री के शामिल होने पर पुराने मंत्रियों के दफ्तर कट जाना स्वाभाविक है। सभी मंत्रियों के दफ्तरों की कटौती नहीं होगी।  विभागों का वितरण सोमवार को किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए तो मुख्यमंत्री के भी दफ्तर कटेंगे, अन्य मंत्रियों के भी दफ्तर कटेंगे। लेकिन हर मंत्री का दफ्तर नहीं काटा जाएगा। क्योंकि नए मंत्री चार ही हैं। शेष 15 मंत्री नए चार मंत्रियों के लिए कुछ छोड़ देंगे। असम कैबिनेट में चार नए मंत्री शामिल किए जाने के बाद उद्योग और वाणिज्य, सांस्कृतिक मामलों और अन्य विभागों के मंत्री विमल बोरा से उद्योग और व्यापार विभाग कटने की संभावना है। मंत्री केशव महंत का भी विभाग भी बदला जा  सकता है। ऐसी संभावना है कि महंत के हाथ से आबकारी विभाग काटकर बराक के दो मंत्रियों में से किसी एक को दिया जाएगा। इसी तरह मंत्री रंजीत दास के हाथ  से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को काटकर प्रशांत फुकन को दिया जा सकता है। हाल के उपचुनावों और पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा को असम में विभिन्न जातीय समूहों के बीच चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसलिए साफ है कि मुख्यमंत्री शर्मा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर नाराजगी कम करने की कोशिश कर रहे हैं।