1829-वायसराय लॉर्ड विलियम बैन्टिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1888- इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।
1952- इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959-भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967- देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971- भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1996-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।
2003- अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004-पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।
2008- प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया.