1761ःमोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।
1886ःसमाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
1955ःअश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।
1959ःदुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
1959ःबाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963ःनगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965ःसीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1973ःइजराइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।
1987ःअफगानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1988ःबांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।
1988ः वर्ल्ड एड्स डे का आयोजन पहली बार 1 दिसंबर को किया गया था। इस दिन का उद्देश्य एचआईवी और एड्स के मामलों में हो रही वृद्धि के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके माध्यम से इस बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वर्ल्ड एड्स डे की शुरुआत की गई।
1990ःब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।
2002ःआस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृृंखला गंवानी पड़ी