1940ःब्रूस ली का जन्म। सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हॉन्गकॉन्ग में पले बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया।

1907ःप्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म। आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा।

2001ःहब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसे वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।

2005ःफ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।

2008ःभारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन।

2012ःयूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।

2013ःदुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म फ्रोजन रिलीज हुई।

2014ःआस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर से घायल होने के कारण मौत।

2017ःउत्तर प्रदेश के उरई में पत्ते चरने और गमले तोड़ने के आरोप में चार दिन जेल में बंद रहने के बाद आठ गदहों को रिहा किया गया।

2019ःभारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।

2019ःपृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण