पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटीः कैंसर की स्टेज चार का मतलब है कि चिकित्सीय दृष्टि से मरीज की मृत्यु लगभग निश्चित है लेकिन मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने नामुमकिन को मुमकिन कर मौत पर जीत हासिल कर ली है। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को जीवित रहने की 3 फीसदी संभावना दी गई थी। फिलहाल की पत्नी की कैंसर पर जीत की चर्चा देश भर में है। नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि रात में खाना बंद करने के बाद उबलते पानी में नींबू निचोड़ने से उनकी पत्नी का कैंसर 40 दिनों में ठीक हो गया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी को स्टेज थ्री कैंसर का पता चला था और उसके ठीक होने की खबर गरीब कैंसर रोगियों के लिए आशा लेकर आएगी। उसकी सर्जरी और कीमोथेरेपी भी हुई। उसकी पत्नी की तबीयत हाल ही में तेजी से खराब होने लगी और डॉक्टरों ने कहा कि उसके बचने की संभावना 3 प्रतिशत है। इसके बाद नवजोत सिंह ने देश और विदेश में कैंसर पर विभिन्न पुस्तकों और चिकित्सा शोध पत्रों का अध्ययन किया। वह कैंसर से बचाव का तरीका खोजने के लिए भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पर किताबें भी पढ़ी और अपने बेटे से चर्चा के बाद उसंने दवाएँ लेना बंद कर दिया और अपनी पत्नी का घरेलू इलाज शुरू कर दिया। रात को सारी दवाइयां और खाना बंद कर दिया और सुबह उबलते पानी में नींबू निचोड़कर डाइट शुरू की। उसंने सभी चीनी वाले खाद्य पदार्थ और आटे वाले खाद्य पदार्थ बंद कर दिए। उन्होंने पत्नी को कच्चा लहसुन, सेब का सिरका, नीम की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां, फल-आम, अनार, अखरोट और लहसुन के बीज खिलाना शुरू कर दिया। उन्होंने रोज सुबह 10-12 नीम की पत्तियां खिलाना शुरू कर दिया।
घरेलू नुस्खे से पूर्व क्रिकेटर सिद्धू की पत्नी ने कैंसर को हराया हो गईं पूरी तरह स्वस्थ