पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : देश के अन्य हिस्सों से 2 कलाकार सहित असम से 5 कलाकारों को शुक्रवार को नई दिल्ली में उस्ताद बिस्मिल्लाह खा युवा पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन में आयोजित एक समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सांदिया पूरेच्छा ने 2022-23 वर्ष के लिए बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार कठपुतली थिएटर कलाकार विनीता देवी, सत्रिया नृत्यांगना डिम्पी वैश्य, उत्तरी कमलाबाड़ी सत्र के बरबायन मुकुंद सैकिया, मुकाभिनय कलाकार मुकुंद नाथ और कथक नृत्यांगना मेघरंजनी मेधी को प्रदान किए गए। गौरतलब है कि 2006 से यह पुरस्कार चालीस कम उम्र के कलाकारों को दिया जा रहा है।
असम से 5 लोगों को मिला संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार