पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता
गुवाहाटी : हैलाकांदी में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने बुधवार को पुलिस सब इंसपेक्टर सुधन्य भट्टाचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैलाकांदी सदर थाने में कार्यरत सब इंसपेक्टर सुधन्य भट्टाचार्य ने एक जमीन-जायदाद संबंधी मामले में पांच हजार रुपए की मांग की थी। बुधवार को उक्त धनराशि लेते समय भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार करके गुवाहाटी ले गए।