नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चार अप्रैल को खत्म होंगी। आमतौर पर बोर्ड नवंबर के महीने के अंत तक, या फिर दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक परीक्षा तिथियां घोषित करता है। लेकिन इस बार अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया।
सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की तिथि, 15 फरवरी से होंगे शुरू