1815 : यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, ऑस्टि्रया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1829 : रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1866 : अमरीका के वाशिंगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1917 : यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
1917 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
1942 : ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945 : जर्मनी में बीस से अधिक नात्सी अफसरों पर युद्धापराधों को लेकर मुकदमा शुरू।
1945 : जापान का अमरीका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 : इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1968 : अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 : अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।
1981 : भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।
1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।