फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके लाइव शो और उन्हें लेकर चल रहे विवादों को देखते हुए तेलंगाना सरकार अलर्ट मोड पर है। 15 नवंबर 2024 यानी की आज के दिन हैदराबाद में सिंगर का कॉन्सर्ट हुआ। इसे लेकर तेलंगाना सरकार की ओर से कार्यक्रम के आयोजकों को नोटिस भेजा गया। आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में। दिलजीत दोसांझ के पंजाबी गानों में शराब और पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। इनके गानों का असर युवाओं पर भी देखने को मिलता है। दिलजीत दोसांझ के गानें सुनते हैं, उनके लाइव कॉन्सर्ट में जाने के लिए उनके प्रशंसक बहुत उत्साहित रहते हैं। बता दें कि गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव शो शुक्रवार को हैदराबाद में होने वाला है, जिसे लेकर तेलंगाना सरकार ने एक नोटिस जारी कर शराब का प्रचार करने वाले गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दिलजीत दोसांझ को तेलंगाना सरकार ने दिया बड़ा झटका, कॉन्सर्ट से पहले सुनाया फरमान