1920- जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1923- जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुंची।
1936- नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1949- महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया था।
1982- भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन आज ही के दिन हुआ था।
1986- देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था।
1989 - पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998 - इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमरीका के हवाई हमले की मार से बच गया।
2000 - झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2003-तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल
2012- शी चिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।