1898 : काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1918 : ऑस्टि्रया गणराज्य बना।
1927 : दुनिया की पहली सबसे लंबी अंडरवॉटर टनल की शुरुआत हुई।
1968 : पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1969 : लंदन के क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया।
1971 : अमरीका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
1979 : एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ।
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1997 : सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।
1998 : तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2008 : असम गण परिषद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019 : भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।