मेष : स्वास्थ्य में शिथिलता, विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता, आपसी संबंधों में कटुता, राजकीय पक्ष से कष्ट, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।
वृषभ : कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, कठिनाइयों का निराकरण, सुसंदेश की प्राप्ति से हर्षोल्लास, सामाजिक क्रियाकलापों में वृद्धि, नवसंपर्क का सुयोग, हर्ष भी।
मिथुन : अधूरे या नवकार्य पूर्णता की ओर, कुछेक समस्याओं का समाधान पक्ष में, मांगलिक आयोजन सम्पादित, आरोग्य सुख, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
कर्क : व्यवसाय में विस्तार की दिशा में प्रयास, धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था जागृत, व्यक्तिगत समस्या संतोषजनक समाधान, भोगविलासिता की ओर रुझान, हर्ष भी।
सिंह : धनहानि की आशंका, आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता, पारिवारिक कठिनाइयों से उलझनें, आपसी संबंधों में तालमेल का अभाव, आत्मबल में कमी, हानि भी।
कन्या : व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, धनसंचय की ओर प्रवृत्ति, विशिष्टजनों के संपर्क का सुुपरिणाम प्राप्त, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, मनोरंजन की ओर रुझान।
तुला : साहसिक प्रयास प्रगति पर, समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, शुभ भावनाओं का उदय, आत्मिक शांति की अनुभूति, मनोबल में वृद्धि, अड़चनें समाप्त।
वृश्चिक : परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, नवयोजना दृष्टिगत, मेलमिलाप में रुचि, व्यवसाय में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल, संभावित यात्रा।
धनु : कार्यों में असफलता, अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित, बातचीत के दौरान किसी से वाद-विवाद की आशंका, अकारण भ्रमण से अनावश्यक व्यय।
मकर : कठिनाइयों के निवारण हेतु प्रयास सार्थक, स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य हितकर, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का सुपरिणाम प्राप्त, यात्रा सुखद।
कुम्भ : किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, परिवार में सुख शांति, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, भोगविलासिता की ओर रुझान, यात्रा का सुपरिणाम।
मीन : स्वास्थ्य सुधार पर विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, घरेलू सुख में उपस्थित दिक्कतें समाप्त, यात्रा में लाभ।
- विमल जैन, वाराणसी
मो. : 09335414722