मेष- अभीष्ट सिद्धि का सुयोग, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, स्वनिर्णय हितकर, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, मनोविनोद के अवसर सुलभ, अध्यात्म में रुचि।
वृषभ- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, राजनैतिक कृत्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन संचय की ओर रुझान।
मिथुन- आज रात्रि 11/28 बजे तक स्वास्थ्य में शिथिलता, परिवार में तनाव, योजना अधूरी, शेष समय भाग्य के पक्ष में, उत्तरदायित्व की पूर्ति, वैवाहिक अड़चनें समाप्त।
कर्क- आज रात्रि 11/28 बजे तक कार्यों में प्रगति, महत्वपूर्ण उपलब्धि, सुसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता, शेष समय में निराशा, जल्दबाजी का निर्णय अहितकर।
सिंह- कुछेक कार्यों में सफलता, विचाराधीन योजना मूर्तरूप में परिणित, सामाजिक क्रियाकलापों में रुझान, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, आत्मिक शांति, विवाद-समापन।
कन्या- नवप्रयास सार्थक, अधिकारियों से सम्पर्क, जनकल्याण की भावना जागृत, मनो-विनोद के अवसर, भोगविलासिता की ओर रुझान, व्यक्तित्व का विकास।
तुला- आज रात्रि 11/28 बजे तक कार्यों के प्रति उदासीनता, शत्रु सक्रिय, कर्ज से चिन्तित, शेष समय में आर्थिक प्रगति, पारिवारिक खुशी, मांगलिक आयोजन सम्पादित।
वृश्चिक- आज रात्रि 11/28 बजे तक स्वास्थ्य सुधार पर, बकाए धन की प्राप्ति, यात्रा सार्थक, विवाद का समापन, शेष समय में कठिनाइयां, योजना में व्यतिक्रम।
धनु- आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में सफलता, सुसंदेश की प्राप्ति, व्यक्तिगत परेशानी कम, उत्साह में वृद्धि, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का सुयोग।
मकर- साहसिक प्रयास प्रगति पर, इच्छित पद की प्राप्ति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, आपसी सम्बन्धों मधुर, बकाए धन की प्राप्ति, मित्रोंसे वांछित सहयोग।
कुम्भ- आज रात्रि 11/28 बजे तक दैनिक कार्यों में उदासीनता, राजकीय कष्ट, सुख में कमी, शेष समय में नवयोजना दृष्टिगत, अधूरे कार्य पूर्णता की ओर।
मीन- आज रात्रि 11/28 बजे तक लाभ का मार्ग प्रशस्त, उच्चाधिकारियों से अनुकूलता, मन प्रसन्न, शेष समय में आर्थिक व्यापारिक निराशा, वाहन से परेशानी।
-विमल जैन, वाराणसी
मो. : 09335414722