पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी : ऑनलाइन ट्रेडिंंग कर 22 वर्ष की उम्र में 2200 हजार करोड़ गबन करने के आरोप में गिरफ्तार विशाल फुकन ने गुरुवार को गौहाटी हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। मिली जानकारी के अनुसार आज अधिवक्ता डीके वैद्य, प्रत्युश दास, परिदुल अमिन व आर बरठाकुर ने विशाल फुकन का प्रतिनिधित्व करते हुए विशाल फुकन के हित में 3422/2024 पंजीकृृत जमानत याचिका दायर की जहां विरोधी पक्ष में सीबीआई मौरूद है। इस जमानत याचिका की पहली सुनवार्ई आगामी 14 नवंबर को न्यायाधीश मालाश्री नंदी की अदालत में की जाएगी। बताते चले कि बीते करीब 3 महीने पहले डिब्रूगढ़ पुलिस ने 352/2024 पंजीकृृत एक मामला दर्ज कर विशाल को अपने डिब्रूगढ़ के आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कई दिनों डिब्रूगढ़ पुलिस की हिरासत में रहने के बाद विशाल को डिब्रगढ़ केंद्रीय कारागार में रखा गया था।
गौहाटी हाईकोर्ट में आरोपी विशाल फुकन ने दायर की जमानत याचिका