गुवाहाटी : असम सरकार ने उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर पांच विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है। धोलाई (आरक्षित), सिदली (आरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव एमएस मणिवन्नन ने आदेश में कहा कि एनआई अधिनियम के तहत इस सार्वजनिक अवकाश के कारण पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्दिष्ट क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सभी सरकारी, निजी, शहरी स्थानीय निकाय, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक, चाय बागान और उद्योग बंद रहेंगे। उपचुनाव के तहत मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
उपचुनाव : पांच विस क्षेत्रों में 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश